पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने वैभव सुर्य वंशी को चादर और 50 लाख का चेक देकर सम्मानित किया।
बिहार समस्तीपुर जिले के वैभव सुर्य वंशी को अणे मार्ग के संकल्प सभागार में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा इस मुकाबले में समस्तीपुर जिला निवासी वैभव सुर्य वंशी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अपने मेहनत के बल पर भारतीय क्रिकेट टीम की एक नई उम्मीद बने हैं। मुख्यमंत्री ने आशिर्वाद देते हुए कहा वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया किर्तिमान स्थापित करें और देश का नाम रौशन करें। नितीश कुमार ने कहा कि राज्य में विश्वस्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ीयों को सरकार प्रोत्साहित करते हुए उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि आप आगे बढ़ते रहिए, सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। हम सब लोगों के लिए प्रसन्नता की बात है कि बिहार के बेटे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें