मोनाको सिटी,एजेंसी। मोनाको में बिका दुनिया का सबसे महंगा अपार्टमेंट।
![]() |
| युरोप: विश्व के मोनाको के लक्जरी इलाके Mareterra में एक अल्ट्रा लक्जरी अपार्टमेंट का सौदा । |
मोनाको, एजेंसी। यूरोप के छोटे लेकिन दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल मोनाको में हाल ही में दुनिया के सबसे महंगे अपार्टमेंट की बिक्री ने अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट बाजार में हलचल मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनाको के लक्जरी इलाके Mareterra में एक अल्ट्रा लक्जरी अपार्टमेंट का सौदा करीब 471 मिलियन यूरो (लगभग 5,000 करोड़ रुपये) में हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह डील दुनिया की सबसे महंगी अपार्टमेंट बिक्री में शामिल हो गई है। अपार्टमेंट में निजी स्विमिंग पूल, स्पा, समुद्र का शानदार दृश्य, हाई-टेक सुरक्षा प्रणाली और पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
मोनाको पहले से ही दुनिया के सबसे महंगे रियल एस्टेट बाजारों में गिना जाता है, जहां प्रति वर्गमीटर कीमत लाखों रुपये तक पहुंच जाती है। यहां अरबपति कारोबारी, फिल्मी हस्तियां और शाही परिवारों के सदस्य बड़ी संख्या में संपत्तियां खरीदते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि सीमित जमीन और टैक्स में राहत की वजह से मोनाको में लग्जरी प्रॉपर्टी की मांग लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि यहां संपत्तियों की कीमतें हर साल नए रिकॉर्ड बना रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें