बिहार: बेगुसराय जिला को अतिक्रमण से मुक्ति कब तक मिलेगी।

बिहार: बेगुसराय जिला को अतिक्रमण से मुक्ति कब तक मिलेगी।

पटना हाईकोर्ट के निर्देशानुसार बिहार के सभी जिलों को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया गया था। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लोग सड़कों पर ढेला रिक्शा छाता लगाकर दुकान लगा कर आराम से कारोबार कर रहा है। आये दिन दुघर्टना होती रहती है। प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होती है। प्रशासन मुखदर्शक बनकर देखते रहता है।
हमारे देश में ट्राफिक जाम की समस्या अधिक है। गाड़ी चलाने के लिए गाड़ी का लाईसेंस मिल जाता है। लेकिन किस स्थान पर कितना स्पीड में गाड़ी चलाना है इसकी जानकारी चालक के पास नहीं है। स्कूल, कालेज, बाजार ऐसे स्थान पर मोटरसाइकिल,कार ट्रक, ट्रैक्टर ये सभी गाड़ियों का स्पीड इन स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। जिसके कारण कितने गरीब व्यक्ति की व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। पैसे के आभाव में सिर्फ गरीबों की मृत्यु हो रही है बिहार सरकार इस समस्या को समाप्त करने की बजाय मौन है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें