बिहार पटना: सरकारी या पार्टी की आधिकारिक घोषणा आज या कल तक हो सकती है, क्योंकि नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है।वर्तमान राजनीतिक अफ़वाहों और रिपोर्टों के अनुसार नीतीश कुमार 5 मार्च तक राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं, लेकिन यह आज तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुआ है। निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा और तभी इसकी पुष्टि होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार राज्य सभा जाएंगे तो निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
कई मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि जदयू के अंदर इस विषय पर विचार चल रहा है कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जाए या नहीं; पर अभीतक किसी पार्टी ने फॉर्मल घोषणा नहीं की है। कुछ रिपोर्टों में इस बात पर भी चर्चा है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें