नई दिल्ली,20 मई।परीक्षा के बाद सभी छात्रों की कॉपी ऑनलाइन करने की मांग तेज।

नई दिल्ली,20 मई। परीक्षा के बाद सभी छात्रों की कॉपी ऑनलाइन करने की मांग तेज।
Central Board of Secondary Education 
(CBSE)की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच पारदर्शिता की मांग लगातार बढ़ रही है। 

कई लोगों का कहना है कि परीक्षा समाप्त होने और कॉपियों की जांच के बाद सभी छात्रों को उनकी जांची हुई उत्तर पुस्तिकाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

छात्रों का मानना है कि वर्तमान व्यवस्था में उत्तर पुस्तिका देखने के लिए अलग से आवेदन और शुल्क देना पड़ता है, जिससे सभी विद्यार्थियों को समान सुविधा नहीं मिल पाती। 

अभिभावकों का कहना है कि यदि रिजल्ट के बाद प्रत्येक छात्र अपनी पूरी जांची हुई कॉपी ऑनलाइन देख सके, तो मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी और विवाद भी कम होंगे।

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने से छात्रों को अपनी गलतियों को समझने में मदद मिलेगी। 

साथ ही री-इवैल्यूएशन और नंबरों को लेकर होने वाले विवादों में भी कमी आ सकती है। 

कई लोगों ने यह भी सुझाव दिया है कि उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि छात्रों और अभिभावकों का बोर्ड पर विश्वास और मजबूत हो।

वर्तमान में Central Board of Secondary Education।

छात्रों को निर्धारित प्रक्रिया और शुल्क के माध्यम से उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की सुविधा देता है। 

हालांकि अब मांग उठ रही है कि यह सुविधा सभी छात्रों को स्वतः और निःशुल्क उपलब्ध कराई जाए।

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के दौर में परीक्षा प्रणाली को भी अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें