बारिश ने बिगाड़ा रोमांच, श्रीलंका ने जीती वनडे सीरीज।

किंग्सटन।(जमैका) बारिश ने बिगाड़ा रोमांच, श्रीलंका ने जीती वनडे सीरीज।
पहला ओडीआई मैच श्रीलंका ने जीता दूसरा और तीसरा बारिश से प्रभावित हुआ।

किंग्स्टन (जमैका), संवाददाता।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला भी लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इससे पहले दूसरा वनडे भी बिना एक भी गेंद फेंके बारिश की भेंट चढ़ गया था।

किंग्स्टन के Sabina Park में निर्धारित तीसरे वनडे में खराब मौसम और गीले मैदान के कारण खेल शुरू ही नहीं हो सका। अंपायरों ने लंबे इंतजार के बाद मैच को रद्द घोषित कर दिया।

कैरे बियाई धरती पर श्रीलंका की 13 वर्षों बाद पहली वनडे सीरीज जीत है।

सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका ने 41 रन से जीता था, जबकि दूसरे और तीसरे मैच बारिश के कारण रद्द हो गए। इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। 

लगातार बारिश के कारण दर्शकों और खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी, क्योंकि दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबले का रोमांच देखने को नहीं मिल सका।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें