पाकिस्तान करांची: एजेंसी: विशेष सुत्रों द्वारा जानकारी के अनुसार क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नक़वी ने भारत से मिली 61 रनों की शर्मनाक हार से बौखला हुए हैं।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा अगर मेरे हाथों में होता तो बाबर,शादाब और शाहीन अफरीदी को दोबारा टी 20 क्रिकेट टीम में नहीं चुनता। शोएब अख्तर ने एक चैनल पर बाबर के बारे में कहा, आपने एक ऐसे खिलाड़ी को सुपरस्टार बना दिया है जो आपको एक भी मैच नहीं जीता सकता।
विशेष सुत्र से जानकारी मिली कि पी सी बी अध्यक्ष प्रेम दासा स्टेडियम से मैच खत्म होने से पहले ही नकवी साहब चले गए क्योंकि पाकिस्तान की हार को भांप लिए। पी सी बी के एक आला अधिकारी के जरिए मैनेजर को संदेश दिया है कि इस तरह का प्रदर्शन हमें स्वीकार नहीं है।
पाकिस्तान के टीम मैनेजर ने तय किया है कि अब बहुत हो चुका और बाबर आजम, तथा शाहीन को आराम देकर सलमान मिर्जा,नसीम शाह या फखर जहां को उतारा जाय।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें