शपथ ग्रहण समारोह में कल्पना सोरेन ,राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और हेमंत सोरेन।

झारखंड के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया।

हेमंत सोरेन (14) चौदहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार झामुमो नेता हेमंत सोरेन को चौथी बार मुख्यमंत्री पद के लिए सपथ ग्रहण करवाएंगे इसके साथ झारखंड के सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री पद को प्राप्त कर रहे हैं ।
पद ग्रहण समारोह में शामिल लोकसभा  प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिव कुमार, तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एवं तामिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद थे। झारखंड की जनता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें