Lucknow/लखनऊ/2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी” कहना अभी पूरी तरह सही नहीं है।

Lucknow/लखनऊ/ 23/05/2026

संवाददाता:अमन कुमार मिश्र रिपोर्ट।

लखनऊ/उत्तर प्रदेश/2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी कहना गलत। 

भर्ती विज्ञापन और नियुक्ति तिथि पर टिका है पूरा मामला

2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी” कहना अभी पूरी तरह सही नहीं है।

भर्ती विज्ञापन और नियुक्ति तिथि पर टिका है पूरा मामला।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर कर्मचारियों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है। सोशल मीडिया और कई मंचों पर यह दावा किया जा रहा है कि “2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी”, लेकिन वास्तविक स्थिति इससे अलग है।

विशेषज्ञों और शासन स्तर पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभी तक ऐसा कोई सार्वभौमिक आदेश जारी नहीं हुआ है जिसमें 2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को OPS का लाभ देने की घोषणा की गई हो।

दरअसल, विवाद उन कर्मचारियों को लेकर ज्यादा है जिनकी भर्ती प्रक्रिया या विज्ञापन नई पेंशन योजना लागू होने से पहले निकला था, लेकिन नियुक्ति बाद में हुई। विशेष B T C 2004 बैच के शिक्षकों का मामला इसी श्रेणी में आता है।

केंद्र सरकार के पेंशन विभाग ने पहले ऐसे मामलों में विकल्प देने की बात कही थी, जिससे उत्तर प्रदेश के हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों में उम्मीद जगी थी।

हालांकि दूसरी ओर, हाल में बेसिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि विशेष BTC 2004 बैच के 35 हजार से अधिक शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। विभाग ने नियुक्ति तिथि को आधार माना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि OPS का लाभ फिलहाल सभी कर्मचारियों के लिए स्वतः लागू नहीं है। यह मामला भर्ती विज्ञापन की तारीख, नियुक्ति तिथि, शासनादेश और न्यायालय के निर्णयों पर निर्भर करेगा।

कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि जिन भर्तियों की प्रक्रिया 2005 से पहले शुरू हुई थी, उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। वहीं सरकार अब तक सीमित मामलों में ही विचार कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें