8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर:
नई दिल्ली/फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग तेज, कर्मचारियों की सैलरी में हो सकता है बड़ा इजाफा।
8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर:
आयोग देशभर में कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें कर सुझाव जुटा रहा है।

8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर:
दिल्ली, पुणे, हैदराबाद और देहरादून के बाद अब भुवनेश्वर में भी बैठक प्रस्तावित है।
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
कर्मचारी संगठनों ने सरकार से फिटमेंट फैक्टर 3.83 तक बढ़ाने की मांग की है।
अगर यह मांग मान ली जाती है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर करीब ₹69,000 तक पहुंच सकती है।
बताया जा रहा है कि आयोग देशभर में कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें कर सुझाव जुटा रहा है।
दिल्ली, पुणे, हैदराबाद और देहरादून के बाद अब भुवनेश्वर में भी बैठक प्रस्तावित है।
कर्मचारी यूनियनों की मांग है कि DA को बेसिक पे में मर्ज किया जाए और न्यूनतम वेतन बढ़ाया जाए।
वहीं कुछ संगठनों ने सालाना वेतन वृद्धि 3% से बढ़ाकर 6% करने की भी मांग रखी है।
पेंशन व्यवस्था में भी बड़े बदलाव की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार कर्मचारियों को OPS, NPS और UPS जैसे विकल्प चुनने की सुविधा दे सकती है।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार सभी मांगों को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर सकती।
बढ़ती महंगाई और सरकारी खर्च को देखते हुए “मिडिल पाथ” अपनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
सरकार की ओर से अभी तक नई सैलरी संरचना को लेकर अंतिम घोषणा नहीं की गई है।
लेकिन कर्मचारियों में 8वें वेतन आयोग को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
इन बैठकों में वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता (DA),फिटमेंट फैक्टर और पेंशन सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
यूनियनों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और जीवनयापन की लागत को देखते हुए कर्मचारियों को बड़ी राहत दी जानी चाहिए।
फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग भी जोर पकड़ रही है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा संभव माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक आयोग कर्मचारियों, पेंशनर्स और विभिन्न विभागों से सुझाव लेने के बाद अपनी सिफारिशें तैयार करेगा।
माना जा रहा है कि नई वेतन संरचना में सैलरी, पेंशन और भत्तों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
हालांकि सरकार की ओर से अभी तक किसी अंतिम फैसले की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कर्मचारियों के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें