बिहार/बेगुसराय/बरौनी:नवरात्रि में कुछ सरल लेकिन प्रभावी टोटके/उपाय किए जाते हैं, जिन्हें माँ दुर्गा की कृपा पाने और जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष माना जाता है। यहाँ प्रमुख उपाय दिए गए हैं।

बिहार/बेगुसराय/बरौनी:नवरात्रि में कुछ सरल लेकिन प्रभावी टोटके/उपाय किए जाते हैं, जिन्हें माँ दुर्गा की कृपा पाने और जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष माना जाता है। यहाँ प्रमुख उपाय दिए गए हैं।

माता के सभी रूपों का वर्णन संक्षिप्त विवरण एवं टोटके दिए गए हैं।

नवरात्रि के विशेष टोटके/उपाय:-

1.धन प्राप्ति के लिए नवरात्रि में रोज़ माँ के सामने घी का दीपक जलाएँ। एक लाल कपड़े में 11 या 21 रुपए बाँधकर मंदिर में रखें।नवमी के दिन इसे अपने धन स्थान (तिजोरी) में रखें माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

2.नज़र दोष दूर करने के लिए:- 7 लाल मिर्च और एक नींबू लेकर अपने ऊपर से 7 बार उतारें
इसे किसी सुनसान जगह या चौराहे पर फेंक दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है
3.मनोकामना पूर्ति के लिए:-रोज़ माँ को लाल फूल अर्पित करें “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का 108 बार जाप करें।यह मंत्र माँ चामुंडा को प्रसन्न करता है
घर में सुख-शांति के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगाएँ। रोज़ शाम को कपूर से पूरे घर में आरती करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
5.नौकरी/व्यापार में सफलता के लिए नवरात्रि में माँ को पान का पत्ता अर्पित करें। पान में लौंग और इलायची रखें,इसे अगले दिन अपने कार्यस्थल पर रखें। इससे काम में रुकावटें दूर होती हैं।
6.विवाह के लिए उपाय 5 वें या 6वें दिन माँ कात्यायनी की पूजा करें,“ॐ कात्यायनी महामाये…” मंत्र का जाप करें,विवाह में आने वाली बाधाएँ दूर होती हैं।
7. डर और बाधा दूर करने के लिए 7 वें दिन माँ कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाएँ,रात में दीपक जलाकर हनुमान चालीसा पढ़ें,भय और नकारात्मक शक्तियाँ दूर होती हैं।
8. विशेष अष्टमी उपाय:-अष्टमी के दिन 9 कन्याओं को भोजन कराएँ,उन्हें लाल चुनरी, चूड़ी, मिठाई दें।

इसे बहुत शुभ माना जाता है। टोटके करते समय मन साफ और सकारात्मक रखें,किसी का बुरा सोचकर उपाय न करें।श्रद्धा और विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें